उत्तराखंड में प्रशासनिक हलचल तेज, कई IAS-PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS-PCS अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों से पुराने विभाग हटाए गए हैं, जबकि उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास तौर पर आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और पेयजल विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं।

IAS-PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

IAS-PCS transfer list उत्तराखंड
 

विनोद कुमार सुमन को मिली नई जिम्मेदारी

IAS अधिकारी विनोद कुमार सुमन को परियोजना निदेशक-Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project (U-PREPARE) की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार उनके वर्तमान पदभार में यह नई जिम्मेदारी जोड़ी गई है।

सौरभ गहरवार से हटाया गया आपदा प्रबंधन विभाग

IAS अधिकारी सौरभ गहरवार से अपर सचिव-आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा परियोजना निदेशक-U-PREPARE का प्रभार हटा लिया गया है। इसके स्थान पर उन्हें अपर सचिव-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

झरना कामठान को पेयजल विभाग की जिम्मेदारी

IAS अधिकारी  झरना कामठान को अपर सचिव-पेयजल तथा निदेशक-स्वजल का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के अनुसार उनके वर्तमान विभागों के साथ यह नई जिम्मेदारी जोड़ी गई है।

प्रणव चंद्र को आपदा प्रबंधन विभाग में तैनाती

IAS अधिकारी प्रणव चंद्र से सचिव-समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक-बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त-दिव्यांगजन उत्तराखंड का प्रभार हटाया गया है। अब उन्हें अपर सचिव-आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सुंदर लाल सेमवाल को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा

PCS अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव-समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक-बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त-दिव्यांगजन उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विक्रम सिंह यादव को मिला नया प्रभार

सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव-समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण तथा सचिवालय प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सुजाता परमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी

शासन ने पीसीएस अधिकारी सुजाता परमार को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है।

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई IAS अफसरों के विभाग बदले, देहरादून से लेकर गढ़वाल तक बड़ा फेरबदल

शासन ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराएं।

#BreakingNews #Uttarakhand #Dehradun #IASTransfer #PCSTransfer #PushkarSinghDhami #UttarakhandGovernment #DisasterManagement #HealthDepartment #SocialWelfare #PMOIndia #TransferPosting #Secretariat #UttarakhandNews #GovernmentOrders

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *