Dream 11 के अरबों खरबों के सपने सरकार के एक बिल ने कर दिए ढेर! टीम इंडिया से करना पड़ा किनारा

भारत की मशहूर फैंटेसी गेमिंग कंपनी Dream11, जो कभी क्रिकेट के जरिए युवाओं की जेब से अरबों का खेल खेल रही थी, अब खुद ही मात खा गई। संसद में Online Gaming Bill 2025 पारित होने के तुरंत बाद कंपनी ने टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप से पीछे हटने का ऐलान कर दिया। करोड़ों की डील का अचानक टूटना BCCI के लिए भी बड़ा झटका है।

करोड़ों की डील बीच रास्ते टूटी

जुलाई 2023 में Dream11 ने टीम इंडिया की जर्सी पर टाइटल स्पॉन्सर बनने का करार किया था, जो मार्च 2026 तक चलना था। मगर कानून के नए नियमों ने कंपनी की ‘गेंद’ बीच पिच पर रोक दी।

सरकार का नया बिल बना गेमचेंजर

Online Gaming Bill 2025 ने विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप पर सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। Dream11, जो हर बड़े इवेंट में छाया रहता था, अब कानूनी पाबंदियों के सामने टिक नहीं पाया।

BCCI पर दबाव

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा –
“कानून के मुताबिक ही स्पॉन्सरशिप होगी, नियम न मानने वालों का जुड़ाव खत्म।”
अब एशिया कप से पहले टीम इंडिया की जर्सी के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढना BCCI की मजबूरी बन गया है।

टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर इतिहास

  • सहारा इंडिया (2001–2013)
  • स्टार इंडिया (2014–2017)
  • Oppo (2017–2019)
  • BYJU’S (2019–2023)
  • Dream11 (2023–2025)

अगला दावेदार कौन?

Dream11 के हटने से Reliance Jio और Hotstar सबसे मजबूत उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। IPL और बड़े टूर्नामेंट्स में पहले से उनकी डिजिटल पकड़ उन्हें जर्सी पर अगला बड़ा नाम बना सकती है।

अब सवाल यही है—

टीम इंडिया की जर्सी पर कौन सा नया नाम छपेगा?
कंपनियों की इस रेस पर हर क्रिकेट फैन की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *