दून विश्वविद्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान स्वरूप भेंट किया।

अमेरिका पर मंदी का साया! मूडीज़ और रॉयटर्स ने दी बड़ी चेतावनी

यह सहयोग आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय के इस सामूहिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि, “आपदा की इस घड़ी में दून विश्वविद्यालय का यह योगदान न केवल एक प्रेरक कदम है, बल्कि यह राज्य के शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने कुलपति और विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि राज्य के अन्य शैक्षणिक, सामाजिक और निजी संस्थान भी इसी तरह आगे आकर आपदा राहत कार्यों में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित कर रही है और जन सहयोग से यह कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *