उत्तराखंड विकास को रफ्तार: 167 करोड़ की बड़ी योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे, धार्मिक पर्यटन, शिक्षा और संपर्क मार्गों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल ₹167 करोड़ की धनराशि को अनुमोदन प्रदान किया है। ये योजनाएं मुख्यमंत्री घोषणा, राज्य योजना और विशेष परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं।


कोटद्वार, चम्पावत और नैनीताल में सड़क सुधार योजनाएं

  • कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा विकासखंड में मेरठ–पौड़ी मार्ग से लालपुर–कलालघाटी–नयावाद–पुराना कोटद्वार–हरिद्वार मोटर मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹1.28 करोड़
  • चम्पावत जिले में खेतीखान मोटर मार्ग से सुयालखर्क मिलान मार्ग के सुधारीकरण/डामरीकरण के लिए ₹3.20 करोड़
  • नैनीताल जिले के बेतालघाट और कोटाबाग क्षेत्र में नानिया विनायक मोटर मार्ग से बिडारी पोखराधार तक पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹4 करोड़

देहरादून, लोहाघाट और गंगोलीहाट में संपर्क मार्गों का उन्नयन

  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पुरूकुल स्थित सैन्यधाम और मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक पहुंचने वाले मुख्य मार्गों को डेढ़ लेन में उच्चीकरण हेतु ₹13.39 लाख
  • चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में कामाज्यूला भनार–रैघाड़ी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए ₹7 करोड़
  • गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में पोखरी–चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹5.38 करोड़

मतदाता मैपिंग पर जोर, देहरादून में बीएलओ से सीधा संवाद

शिक्षा और सांस्कृतिक अवसंरचना को मजबूती

  • अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए ₹5.19 करोड़

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना को बड़ी मंजूरी

  • हर की पैड़ी पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट, रोडी बेलवाला घाट और पुल निर्माण के लिए ₹70 करोड़
  • हर की पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ₹69.34 करोड़

लैंसडौन में हेलीपोर्ट निर्माण की पहल

  • पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में ओडल स्थान पर हेलीपोर्ट निर्माण के प्रथम चरण हेतु ₹10.66 लाख

पिथौरागढ़ में धार्मिक और ग्रामीण मार्ग विकास

  • ग्राम सभा चौना से मां नंदादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹40.56 लाख
  • चौना से बुक्टीखेत तक खडंजा निर्माण कार्य हेतु ₹40.41 लाख
  • इमला से रजन मंदिर तक अश्व मार्ग निर्माण के लिए ₹40.14 लाख
    इन सभी योजनाओं के लिए शासनादेश जारी किए जा चुके हैं।

उधम सिंह नगर, हल्द्वानी और लोहाघाट से जुड़ी योजनाएं

  • खटीमा विधानसभा क्षेत्र में गौशाला निर्माण हेतु ₹4.23 करोड़
  • हल्द्वानी में राज्य विधिक परिषद के भवन निर्माण के लिए ₹1 करोड़
  • लोहाघाट में देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय तक 500 मीटर सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य हेतु ₹33.78 लाख

जारी शासनादेश और चरणबद्ध वित्तीय स्वीकृति

  • गौशाला निर्माण हेतु प्रथम चरण में ₹1.69 करोड़ (40%)
  • राज्य विधिक परिषद भवन के प्रथम चरण के लिए ₹43.13 लाख
  • इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए शेष ₹22.52 लाख की स्वीकृति के शासनादेश भी निर्गत किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *