UKSSSC समूह ‘ग’ भर्ती 2026: 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब से होंगे आवेदन

देहरादून | 21 जुलाई 2026

उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC समूह ‘ग’ भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक (तृतीय लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार जैसे पद भरे जाएंगे।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 79/उ०अ०से०च०आ०/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

UKSSSC समूह 'ग' भर्ती 2026 notification UKSSSC समूह 'ग' भर्ती 2026 notification


महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 26 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
  • आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
  • प्रस्तावित लिखित परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 379 पदों पर चयन किया जाएगा।

इन पदों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत नियुक्तियां की जाएंगी।


किन-किन विभागों में भर्ती होगी?

जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती निम्न विभागों में की जाएगी—

  • उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड
  • उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड
  • उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद
  • उत्तराखण्ड जल संस्थान
  • ब्रिडकुल
  • निदेशालय विभागीय लेखा
  • जिलाधिकारी कोषागार (अल्मोड़ा)
  • जिलाधिकारी कोषागार (नैनीताल)
  • जिलाधिकारी कोषागार (ऊधमसिंह नगर)
  • कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय
  • जिलाधिकारी कोषागार (रुद्रप्रयाग)
  • जिलाधिकारी कोषागार (चम्पावत)
  • जिलाधिकारी कोषागार (बागेश्वर)
  • अभियोजन विभाग
  • पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में कार्यालय सहायक (तृतीय लेखा)
  • उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग

प्रमुख पद एवं रिक्तियां

  • लेखाकार (ब्रिडकुल) – 01 पद
  • सहायक लेखाकार (UPCL) – 75 पद
  • सहायक लेखाकार (PTCUL) – 05 पद
  • सहायक लेखाकार (UJVNL) – 02 पद
  • सहायक लेखाकार (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) – 13 पद
  • सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक (जल संस्थान) – 05 पद
  • सहायक लेखाकार (ब्रिडकुल) – 02 पद
  • सहायक लेखाकार (निदेशालय विभागीय लेखा) – 230 पद
  • सहायक लेखाकार (अल्मोड़ा कोषागार) – 13 पद
  • सहायक लेखाकार (नैनीताल कोषागार) – 12 पद
  • सहायक लेखाकार (ऊधमसिंह नगर कोषागार) – 05 पद
  • सहायक लेखाकार (कोषागार, पेंशन एवं हकदारी) – 03 पद
  • सहायक लेखाकार (रुद्रप्रयाग) – 03 पद
  • सहायक लेखाकार (चम्पावत) – 02 पद
  • सहायक लेखाकार (बागेश्वर) – 01 पद
  • सहायक लेखाकार (अभियोजन विभाग) – 01 पद
  • कार्यालय सहायक (तृतीय लेखा) – 05 पद
  • कैशियर कम सहायक लेखाकार – 01 पद

वेतनमान

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार—

  • लेवल-06: ₹35,400 से ₹1,12,400
  • लेवल-05: ₹29,200 से ₹94,300
  • लेवल-04: ₹27,200 से ₹86,100
  • लेवल-04: ₹25,500 से ₹81,100

का वेतनमान मिलेगा।


चयन प्रक्रिया

आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ (Objective Type) ऑफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि आवश्यकतानुसार परिवर्तित भी की जा सकती है।


UKSSSC समूह ‘ग’ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।


युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

उत्तराखण्ड में लंबे समय बाद लेखा संवर्ग के इतने बड़े पैमाने पर पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। विशेष रूप से 230 सहायक लेखाकार पदों का निदेशालय विभागीय लेखा में शामिल होना इस भर्ती को बेहद महत्वपूर्ण बनाता है।

लेखा एवं वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी सेवा में प्रवेश का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

UKSSSC पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: SIT गठित, एक महीने में रिपोर्ट

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं, प्रवेश पत्र, परीक्षा कार्यक्रम और संशोधनों के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

#BreakingNews #UKSSSC #UKSSSCRecruitment2026 #UttarakhandJobs #GovernmentJobs #AssistantAccountant #Accountant #Dehradun #Uttarakhand #EviralPress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *