पुरानी बहू लौटी, अब बनी सास – और तोड़ डाले TRP के सारे रिकॉर्ड!

टीवी की दुनिया में एक बार फिर मचा है तूफान।कभी जिसने पूरे देश को ‘तुलसी विरानी’ बनकर अपनी अदाकारी से बांधे रखा — स्मृति ईरानी अब लौटी हैं, लेकिन इस बार ‘बहू’ नहीं, ‘सास’ बनकर।

और क्या वापसी की है —

TRP के मीटर जैसे फट ही गए।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने पूरे देश में टॉप रेटिंग हासिल कर ली है,

बना नंबर 1 शो — और पुराने सारे रिकॉर्ड कर दिए ध्वस्त।

स्मृति ईरानी ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा:

“मैं सोच रही थी कि OTT ने टीवी की कहानी खत्म कर दी है… लेकिन जिस तरह से लोगों ने ‘क्योंकि’ को फिर से गले लगाया है, वो साबित करता है – टीवी जिंदा है, और जिंदा दिलों में बसता है।”

कहानी में ट्विस्ट:

अब तुलसी खुद ‘सास’ बनी हैं – वही संस्कार, वही सख्ती, वही प्यार – लेकिन पहले से कहीं ज्यादा दमदार अंदाज में।

नई बहुएं, पुराने सिद्धांत और आज के मुद्दों की झलक ने इस शो को फिर से हर घर का फेवरेट बना दिया है।

TRP चार्ट्स की हालत:

नंबर 1 पर: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

OTT शोज़ को पीछे छोड़ दिया

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग: #TulsiReturns, #SmritiIsQueen, #TRPKiSaas

हेटर्स को करारा जवाब मिला है

जो लोग सोचते थे टीवी का दौर खत्म हो चुका है, उन्हें तुलसी ने दिखा दिया कि“संस्कारों की वापसी हो चुकी है, और टीवी ने फिर से ताज पहन लिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *