इज़राइल ने स्वीकारा: ईरानी मिसाइलों ने सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

पश्चिम एशिया में तेज़ी से भड़कते हालात के बीच इज़राइल ने आज पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बना चुकी हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच खुली जंग छिड़े पांच दिन हो चुके हैं।

इज़राइली रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “ईरानी मिसाइलों ने हमारे दो सैन्य ठिकानों पर सीमित क्षति पहुंचाई है। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में हमनें ईरान के कई लॉन्च पैड्स और सैटेलाइट कम्युनिकेशन बेस को ध्वस्त कर दिया है।”

🌍 यह घटना उस वक्त सामने आई है जब अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात उलट दिशा में बढ़ रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि इज़राइल द्वारा यह स्वीकार करना कि उसके सैन्य बेस पर सीधा वार हुआ है, इस संघर्ष के खतरनाक स्तर को दर्शाता है।

🚨 इस बीच, तेल अवीव और तेहरान दोनों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव मोड में हैं, और जनता को लगातार अलर्ट किया जा रहा है।

🛑 अब यह संघर्ष सिर्फ छाया युद्ध नहीं, सीधे सैन्य टकराव में बदल चुका है, जिसका असर पूरे मध्य पूर्व पर पड़ना तय है।

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें:

https://www.facebook.com/share/p/1BxDGVzxwF/

WhatsApp चैनल से जुड़ें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaPcpvrL2AU5Yx0wzc2b

हमारा X (Twitter) हैंडल:

https://x.com/Headline_Era

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *