Eviral Press

BIG BREAKING NEWS 🚨 अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में भारी तबाही, 133 की मौत

 

देश को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक खबर अहमदाबाद से सामने आई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो लंदन के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।

 

अब एयर इंडिया ने इस हादसे में सवार यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है:

 

🇮🇳 169 भारतीय नागरिक

 

🇬🇧 53 ब्रिटिश नागरिक

 

🇨🇦 1 कनाडाई नागरिक

 

🇵🇹 7 पुर्तगाली नागरिक

 

अब तक 133 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन हालात बेहद भयावह बताए जा रहे हैं।

 

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि विमान का मलबा अहमदाबाद स्थित BJ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा, जहां छात्र दोपहर का भोजन कर रहे थे। हादसे के समय छात्र मैस में मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

 

हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है और एनडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। चारों ओर चीख-पुकार, मलबे के ढेर और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

 

देश-विदेश से संवेदनाएं उमड़ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, और एयर इंडिया प्रमुख ने हादसे पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *