होली के रंग में रंगी देवभूिम, सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात, गले लगकर दी बधाई – Eviral Press

होली के रंग में रंगी देवभूिम, सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात, गले लगकर दी बधाई

देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों रंगों का त्योहार होली का खुमार चढ़ा हुआ है. कहीं अबीर और गुलाल उड़ रहे हैं तो कहीं होली के गीत गूंज रहे हैं. कहीं होल्यारों की टोली महफिल जमा रही है तो कहीं जमकर जश्न मनाया जा रहा है. क्या आम-क्या खास, सभी होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. खुद प्रदेश के मुखिया पुष्कर धामी जमकर होली खेल रहे हैं. क्या पक्ष-क्या विपक्ष सभी को रंग लगाकर बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि आज सरकारी आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम मंत्रीगणों, सांसदों, विधायकगणों, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ जमकर होली खेली. इस दौरान सीएम धामी ने हाथ में डांगरी (छोटी कुल्हाड़ी) पारंपरिक नृत्य भी किया. साथ ही गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं.

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी. इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर भी गए. जहां उन्होंने भगत दा को रंग लगाकर होली की बधाई दी. साथ ही बाबा केदार से उनके सुखी जीवन की कामना की.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली की बधाई देने पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के आवास पर भी गए. जहां उन्होंने हरीश रावत से मुलाकात कर रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *