उत्तरकाशी में बादल फटने से मचे कहर के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्वयं धराली क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री वहां आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावितों को शीघ्र एवं समुचित सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्यरत है।
उत्तरकाशी में जारी प्राकृतिक कहर के बीच सरकार की ये त्वरित प्रतिक्रिया प्रभावितों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।