मां गंगा की शरण में प्रेमचंद अग्रवाल, विवादित बयान पर मांगी माफी, भावुक होकर लगाई न्याय की गुहार

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विवादित बयान को मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच बवाल बढ़ता देख मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जन भावनाओं की कदर करते हुए माफी मांगने की बात कही है. इसके बदले उन्होंने दुष्प्रचार और समाज को बांटने से रोकने मांग भी विपक्ष से की है.

दरअसल, बजट सत्र समाप्त होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश स्थित साई घाट पर मां गंगा की शरण में पहुंचे. जहां उन्होंने मां गंगा से न्याय की गुहार लगाई और उनके एक शब्द को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए माफी मांगने तक की बात कही.

 कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वो लगातार विपक्ष के निशाने पर है, ऐसे गलतियों की वजह से है, जो उन्होंने की ही नहीं है. लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार और समाज को बांटने का काम विपक्ष कर रहा है.

बजट सत्र के दौरान एक शब्द को लेकर वो पहले ही खेद प्रकट कर चुके हैं. बावजूद इसके विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है, जो कि गलत है. इस दुष्प्रचार को रोकने के लिए वो फिर से माफी मांगने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विपक्ष को राज्य की उन्नति और विकास के लिए साथ आने के लिए फिर से कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *