फर्जी दस्तावेज लगाकर कर रहे 12 PTI बर्खास्त, ऐसे हुआ मामले का पूरा खुलासा

राजस्थान में सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती 2022 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा की गई भर्ती में धांधली का खुलासा होने पर जिले में तैनात 12 शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति के 16 महीने बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्खो देवी ने 14 जनवरी को कार्यालय से आदेश जारी कर बर्खास्त दिया।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से पिछले 16 महीने से जिले के सरकारी स्कूलों में सभी शारीरिक शिक्षक नौकरी कर रहे थे। दो पीटीआई सैंपऊ ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ और नयापुरा मालोनी खुर्द में तैनात थे। मामले का खुलासा होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शारीरिक शिक्षकों की अंक तालिका और डिग्री, ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन जांच में फर्जी और मिसमैच पाए गए हैं। भर्ती के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित करते समय कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय प्रशैक्षिक योग्यताओं (बीपीएड/डीपीएड) के बारे में जो सूचनाएं दर्ज की थी, वह दस्तावेज सत्यापन के समय भिन्न पाई गई हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के मिसमैच को गंभीरता से लेते हुए चयन बोर्ड ने, जयपुर स्तर पर कमेटी गठित कर पुनः जांच करवाई, तब जाकर गड़बड़ी पकड़ में आई। जयपुर स्तर पर गठित कमेटी की रिपोर्ट में गंभीर फर्जीवाड़ा साबित होने पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती 2022 में चयनित होकर धौलपुर जिले में नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों पर गाज गिरी है। चयन बोर्ड ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ में तैनात शारीरिक शिक्षक कान्ता गोदारा पुत्री हंसराज के रोल नम्बर 714880 के ऑनलाइन व ऑफलाइन दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com