जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 से होगा शुरू, 57 भाषाओं में 48 देशों की 240 फिल्में होंगी प्रदर्शित – Eviral Press

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 से होगा शुरू, 57 भाषाओं में 48 देशों की 240 फिल्में होंगी प्रदर्शित

राजधानी में 17 से 21 जनवरी तक जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) का आयोजन होगा. फेस्टिवल के डायरेक्टर हनु रोज ने इस आयोजन के मकसद को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय सिनेमा के अनमोल योगदान को सम्मानित करना है, जिससे सिनेमा की समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच प्रस्तुत किया जाए. फेस्टिवल का आयोजन राजधानी के विभिन्न केन्द्रों पर किया जाएगा. इनमें राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति केन्द्र समेत एक मॉल भी शामिल है.

इस फिल्म महोत्सव के दौरान दर्शकों को 48 देशों की 240 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें 57 भाषाओं की 140 भारतीय और 100 विदेशी फिल्में शामिल हैं. फेस्टिवल में खास तौर पर हिंदी फिल्म जगत की आइकॉनिक मूवीज देवदास, नीचा नगर, मदर इंडिया, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, रंग दे बसंती, सलाम बॉम्बे, राजा हिंदुस्तानी और वीर-जारा भी दिखाई जाएंगी.

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक हनु रोज ने बताया कि बताया कि इस बार फीचर फिक्शन फिल्मों की तादाद ज्यादा रहेगी. फेस्टिवल के लिए एंट्रीज में 88 देशों से 2,408 फिल्में प्राप्त हुई थी. फेस्टिवल के दौरान 75 फीचर फिक्शन फिल्म्स को नोमिनेट किया गया है. इसके अलावा 22 डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्में और 119 शॉर्ट फिल्में भी इसमें शामिल हैं. इस बार की फिल्म फेस्टिवल के दौरान मोबाइल फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ ही एनिमेशन और वेब सीरीज की भी स्क्रीनिंग होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *