उत्तराखंड के युवा अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है। अब उनकी बहादुरी और समर्पण को नया आयाम मिलेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बनने जा रही “टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स” में सीधी भर्ती की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर किया।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा में अब प्रशिक्षित और अनुशासित अग्निवीर जवानों की ताकत जुड़ेगी, जिससे न केवल बाघों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और सेवा का नया अवसर भी मिलेगा।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व देश का पहला टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र रहा है और अब यह कदम इसे एक नया सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में शामिल अग्निवीर न केवल बाघों की निगरानी करेंगे, बल्कि शिकार, वन अपराध, और मानव-वन्यजीव संघर्षों से भी निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह पहल न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि अग्निपथ योजना के तहत सेवाएं देने वाले युवाओं के लिए सम्मानजनक दूसरा करियर विकल्प भी बनेगी।
