कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने से रोष, धस्माना बोले- विधायक ने खुद बैठकर नामांकन कराए खारिज

कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने से कांग्रेसियों में रोष देखने को मिल रहा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज को लेकर रोष जताया है।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मंगलौर में जो हमारे प्रत्याशी है चार साल से लगातार चुनाव के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दाखिल की गई हैं। वही आपत्तियां फिर भाजपा ने इस बार दर्ज कराई हैं। शासन-प्रशासन ने दबाव में आकर कल नामांकन खारिज कर दिया।

धस्माना का कहना है कि हरबर्टपुर में हमारी प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ आपत्ति दाखिल की और दबाव बनाया गया। जिसके बाद उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है। देहरादून में चार वार्ड में हमारे प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दाखिल की गई और दबाव में नामांकन खारिज किया गया। धस्माना का कहना है कि विधायक ने खुद बैठकर नामांकन खारिज कराए।
धस्माना ने आरोप लगाए हैं कि रात तक पूरी पुलिस बल के संरक्षण में और दबाव में पर्चा खारिज किया गया है। हम इस कृत्य के खिलाफ न्यायालय जाएंगे। पूरे राज्य में भाजपा घबराई हुई है। चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आएंगे ये सोच के चुनाव में देरी करी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com