उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति पर होगा विचार-विमर्श

निकाय चुनाव के लिए भारत जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ नामांकन किया। अब चुनाव की तैयारियों के लिए आज उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होने जा रही है।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि बीजेपी एक बार फिर से चुनावी मोड में आ गई है। आज उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की आज बैठक होगी। दोपहर 12 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बैठक होगी।

आज होने वाली उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में निकाय चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार दिशा-निर्देश देंगे। इसके साथ ही बैठक में चुनाव प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com