उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ का पैकेज – Eviral Press

उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ का पैकेज

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित प्रदेश को बड़ी राहत देते हुए 1200 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने का ऐलान किया।

पीएम मोदी ने घोषणा की कि इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों ने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद प्रदान की जाएगी।

केंद्र सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा से तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द ही राहत मिल सके। हालांकि खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री का हवाई सर्वे रद्द करना पड़ा, लेकिन उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक के जरिए स्थिति की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *