मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी याद में भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसी अमूल्य कृति की रचना की, जिसने सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग को हम सभी के लिए उजागर किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा प्रतिपादित समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्य आज भी हमारे जीवन में प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती हमें न केवल हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की याद दिलाती है, बल्कि जीवन में नैतिक मूल्यों और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सद्भाव एवं सहिष्णुता का संदेश फैलाएं।

मुख्यमंत्री ने अंत में महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *