Union Budget 2026 Live
11:00 AM: इंतजार खत्म! बजट भाषण शुरू, अब होंगे बड़े ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खड़ी हो गई हैं और उन्होंने बजट 2026 पेश करना शुरू कर दिया है। पूरा देश टीवी पर टकाटक देख रहा है। अगले 1 घंटे में तय होगा कि आपकी जेब में कितना पैसा बचेगा। हर अपडेट सबसे पहले यहाँ देखें।

12:45 PM: बजट 2026 का ‘The End’- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण समाप्त कर दिया है। नौकरीपेशा वर्ग (Salaried Class) के हाथ मायूसी लगी है क्योंकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बजट के आखिरी बड़े ऐलान:
- Semiconductor Mission 2.0: भारत को चिप मेकिंग हब बनाने के लिए ₹40,000 करोड़ का बड़ा आवंटन।
- Sasta/Mehanga (क्या सस्ता-क्या महंगा):
- सस्ता: सोलर और बैटरी का सामान, चमड़ा और कपड़ा निर्यात, 7 दुर्लभ बीमारियों की लाइफ सेविंग दवाएं।
- महंगा: शराब (Alcohol), स्क्रैप और कुछ मिनरल्स।
- Education: देश के हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल बनेगा। 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित होंगी।
- Investors: अनिवासी भारतीयों (PROI) के लिए निवेश की सीमा 5% से बढ़ाकर 10% कर दी गई है।
12:10 PM: गेमिंग और एनिमेशन में 20 लाख नौकरियां! टैक्स रिटर्न भरने का नियम बदला
मोदी सरकार ने युवाओं और टैक्स भरने वालों को डबल गिफ्ट दिया है!
- गेमर्स की बल्ले-बल्ले (Orange Economy): भारत में AVGC (Animation, Gaming, Visual Effects) सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। 2030 तक इसमें 20 लाख नौकरियां आएंगी। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ बनेंगी।
- टैक्स की टेंशन खत्म: अब 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून आएगा जो बहुत आसान होगा।
- गड़बड़ी सुधारने का मौका: अगर रिटर्न भरने में गलती हो गई, तो अब 31 मार्च तक सुधार सकेंगे।
12:10 PM: विदेश जाने वालों की मौज! मोदी सरकार ने टैक्स 20% से घटाकर 2% किया
बजट का सबसे धमाकेदार ऐलान! अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब यह सस्ता होगा। सरकार ने TCS (Tax Collected at Source) को 20% से घटाकर सीधा 2% कर दिया है।
- छात्रों को राहत: विदेश में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता के लिए भी TCS अब 2% होगा।
- गेमर्स के लिए खुशखबरी: भारत में ‘Orange Economy’ आएगी! यानी गेमिंग और एनिमेशन में 20 लाख नौकरियां निकलेंगी। आपके स्कूल में अब ‘कंटेंट क्रिएटर लैब’ बनेगी।
- हर जिले में हॉस्टल: देश के हर जिले में लड़कियों के लिए बालिका छात्रावास (Girls Hostel) बनाया जाएगा।
12:00 PM: खुशखबरी! 10,000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, गाइड बनने का मौका
बजट में बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका निकला है! मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि देश के 20 मशहूर टूरिस्ट प्लेस पर 10,000 गाइडों की भर्ती की जाएगी। इनकी ट्रेनिंग भी सरकार कराएगी।
- इलाज होगा वर्ल्ड क्लास: आपके राज्य में मेडिकल टूरिज्म के 5 बड़े हब बनेंगे, जहां विदेशियों जैसा इलाज मिलेगा।
- बैंक ग्राहकों की सुरक्षा: बैंक वालों की मनमानी रोकने और ग्राहकों (Consumers) की सुरक्षा के लिए एक नई ‘हाई लेवल कमेटी’ बनेगी।
11:52 AM: क्या आपका शहर लिस्ट में है? मिली 7 नई ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी सौगात!
मोदी सरकार ने यात्रियों की मौज कर दी है! दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे। चेक करें लिस्ट:
🚄 दिल्ली से वाराणसी (अब सफर होगा घंटों में!)
🚄 वाराणसी से सिलीगुड़ी
🚄 मुंबई-पुणे-हैदराबाद
🚄 बेंगलुरु और चेन्नई कनेक्ट होंगे।
युवाओं के लिए: अब आप बन सकते हैं ‘Corporate Mitra’! सरकार इसके लिए स्पेशल कोर्स चलाएगी जिससे तुरंत नौकरी मिलेगी।
छोटे शहर: जिन शहरों की आबादी 5 लाख से ज्यादा है (Tier-2/3), वहां अब बड़े शहरों जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा।
11:45 AM: बांग्लादेश को बड़ा झटका! भारत में बनेंगे ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क’
मोदी सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर में चीन और बांग्लादेश को पछाड़ने का प्लान बना लिया है। वित्त मंत्री ने ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क्स’ बनाने का ऐलान किया है, जिससे लाखों नौकरियां मिलेंगी।
- सूरत और वाराणसी की बल्ले-बल्ले: सूरत तक नया माल ढुलाई कॉरिडोर (Freight Corridor) बनेगा और वाराणसी-पटना में जहाजों की मरम्मत का हब बनेगा।
- छोटे व्यापारियों को तोहफा: MSME (छोटे उद्योगों) के लिए 10 हजार करोड़ का अलग फंड बनेगा।
- ओडिशा वालों के लिए: तालचेर और धमरा के बीच नए जलमार्ग शुरू होंगे।
11:35 AM: इन 4 राज्यों की खुली किस्मत! मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
बजट में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए बड़ी खबर है। सरकार यहाँ ‘Rare Earth Corridors’ बनाएगी, जिससे माइनिंग बढ़ेगी और रोजगार के मौके मिलेंगे।
- ₹10,000 करोड़ का बूस्टर: ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत सरकार 10 हजार करोड़ खर्च करेगी ताकि डायबिटीज जैसी बीमारियों की दवाएं भारत में ही बड़े पैमाने पर बन सकें।
- अब भारत में बनेंगी लिफ्ट: सरकार ने तय किया है कि लिफ्ट और सुरंग खोदने वाली मशीनें अब विदेश से नहीं आएंगी, बल्कि भारत में ही बनेंगी।
11:25 AM: आम आदमी को बड़ी राहत! कैंसर और डायबिटीज का इलाज हुआ सस्ता
बजट भाषण से सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है! मोदी सरकार ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कैंसर (Cancer), डायबिटीज (Diabetes) और ऑटो-इम्यून बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है।
- सस्ता इलाज: अब महंगी दवाओं का बोझ कम होगा।
- सरकार का दावा: पिछले 12 सालों में महंगाई कम हुई है और देश 7% की रफ़्तार से दौड़ रहा है।
- FM का विजन: वित्त मंत्री ने कहा कि हम भारत को दुनिया की ‘दवाओं की फैक्ट्री’ (Bio-Pharma Hub) बनाएंगे।
10:10 AM: मोदी जी की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तैयार! क्या बदलेगी आपकी किस्मत?
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026 को नया नाम दे दिया है—‘Reform Express’! इसका मतलब साफ है—फैसले अब बुलेट ट्रेन की रफ़्तार से होंगे। पीएम ने साफ कर दिया है कि यह बजट सुस्त नहीं, बल्कि सुपरफास्ट होगा। क्या यह एक्सप्रेस महंगाई को कुचलकर आगे बढ़ेगी? बस कुछ ही मिनटों में पता चलने वाला है।
10:00 AM: संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण, लाल टैबलेट में बंद है आपका भविष्य!
इंतजार की घड़ियां खत्म! वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच चुकी हैं। उनके हाथ में वो टैबलेट है जिसमें पेट्रोल, गैस और टैक्स का फैसला बंद है। अब पीएम मोदी के साथ कैबिनेट मीटिंग होगी और फिर 11 बजे धमाका! क्या आपकी जेब भरेगी या कटेगी? अपडेट्स के लिए बने रहें।

09:45 AM: राष्ट्रपति ने दी ‘हरी झंडी’, अब संसद में खुलेगा पिटारा!
बजट 2026 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लग गई है। निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे मुलाकात की। इसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें संसद पर हैं—क्या मिडिल क्लास को मिलेगी खुशखबरी? बस कुछ ही देर में शुरू होगा भाषण।

आ गई पहली तस्वीर! क्या इस ‘लाल बैग’ में है सस्ता सिलेंडर?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने घर से निकलकर मंत्रालय पहुँच चुकी हैं। उनके हाथ में वही ‘लाल बही-खाता’ (Tablet) है जिसमें देश का बजट बंद है। सूत्रों की मानें तो पेट्रोल और गैस के दामों को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है। अब से कुछ ही देर में वे राष्ट्रपति से मंजूरी लेने जाएंगी।
08:00 AM: देश की जनता की नजरें संसद पर टिकी हैं। आज मोदी सरकार का बजट (union Budget 2026 Live) पेश होने वाला है।
सबसे बड़ा सवाल: क्या गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे?
पेट्रोल-डीजल: क्या कीमतों में ₹10-15 की कटौती होगी?
सोना-चांदी: क्या ज्वैलरी खरीदना सस्ता होगा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं। बस कुछ ही देर में पिटारा खुलने वाला है।
नीचे देखें पल-पल की लाइव अपडेट और ‘सस्ता-महंगा’ की पूरी लिस्ट 👇
