UKSSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर बेरोज़गार संघ सख़्त, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

देहरादून, 23 सितम्बर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की हाल ही में हुई परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर मंगलवार को बेरोज़गार संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में मिला।

बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में पहुंचे अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गार युवाओं के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

👉 **दूसरी ओर छात्र संघ ने परीक्षा को निष्पक्ष बताते हुए परिणाम जारी करने की मांग की। उस खबर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।**

One thought on “UKSSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर बेरोज़गार संघ सख़्त, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *