NH पर चलते ट्रैफिक में 12 फीट सड़क धंसी! हरिद्वार में पतंजलि फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा

हरिद्वार में पतंजलि फ्लाईओवर बना खतरा! चलते ट्रैफिक के बीच सड़क धंसी, पुलिस ने टाला बड़ा हादसा

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

हरिद्वार में पतंजलि संस्थान के समीप बने फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा अचानक उभर आया। यह घटना गुरुवार सुबह की है, जब फ्लाईओवर से गुजर रहे वाहन चालकों ने जमीन फटने की आवाज सुनी और देखा कि सड़क धंस चुकी है।

फ्लाईओवर पर मौत का गड्ढा

गड्ढा इतना विशाल था कि अगर कोई वाहन उसमें गिर जाता तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। यह फ्लाईओवर शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और दिनभर भारी यातायात रहता है।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही शांतरशाह पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रास्ता डायवर्ट करवा दिया और क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया।

NHAI की टीम सक्रिय

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तकनीकी टीम कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई और गड्ढे की जांच के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। टीम ने अस्थायी रूप से रास्ता बंद करते हुए आवश्यक मशीनरी मंगवाकर कार्य में तेजी ला दी है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com