Modi Promise: दिवाली पर डबल तोहफा: GST में बड़ा बदलाव, टैक्स में होगी भारी कटौती

क्या जानते हैं आप कि इस दिवाली एक बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि इस साल त्योहारों के मौसम में जनता को ‘डबल दिवाली’ का उपहार मिलेगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार (Next Generation GST Reforms) लेकर आ रही है, जिससे आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों के उत्पादों पर लगने वाला टैक्स कम होगा। मोदी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में किए गए GST सुधारों को और मजबूत करते हुए ये कदम देश की अर्थव्यवस्था को और पारदर्शी और सुगम बनाने में मदद करेगा।

 

मोदी ने जोर देते हुए बताया कि ये बदलाव सीधे आम जनता की जेब पर असर डालेंगे। खाद्य, घरेलू और अन्य रोजमर्रा के सामान पर टैक्स में कटौती होने से त्योहारों के मौसम में महंगाई कम महसूस होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

बता दें कि यह कदम न सिर्फ खरीदारों के लिए ही फायदेमंद नहीं होगा, बल्कि व्यापारियों और उद्योगपतियों को भी सरल टैक्स प्रणाली के तहत अपने कारोबार को सुगमता से चलाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *