🔥 From Eviral to Mann Ki Baat: युवाओं के ‘स्पिरिचुअल स्वैग’ को PM मोदी ने भी सराहा, कहा—‘यह अद्भुत है’

हम अक्सर कहते हैं कि EviralPress युवाओं की धड़कन पहले सुनता है
और आज उस बात पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी Mann Ki Baat में मुहर लगा दी

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

जिस ‘भजन क्लबिंग’, Gen-Z के आध्यात्मिक बदलाव और Spiritual Swag को EviralPress लगातार कवर करता आ रहा है,
उसी ट्रेंड को अब PM मोदी ने ‘मन की बात’ में पूरे देश के सामने रखा है।

यह सिर्फ एक तारीफ नहीं—
👉 यह एक ट्रेंड की राष्ट्रीय स्वीकृति है।


🎙️ PM मोदी ने क्या कहा? (THE BIG MOMENT)

रविवार को प्रसारित मन की बात’ के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के इस नए आध्यात्मिक स्वरूप की खुलकर सराहना की।

उन्होंने कहा:

“हमारे युवा आध्यात्मिकता और आधुनिकता का एक सुंदर संगम पेश कर रहे हैं।
वे भजन को क्लबिंग कल्चर में ले आए हैं,
लेकिन सबसे खास बात यह है कि उन्होंने भजनों की पवित्रता को पूरी तरह बनाए रखा है।”

ये शब्द सिर्फ बयान नहीं थे—
ये उस Gen-Z Spiritual Revolution की पहचान थे, जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।


Mann Ki Baat में गूंजा Eviral ट्रेंड

🚨 EviralPress पहले ही बता चुका था ये बदलाव

EviralPress के नियमित पाठक जानते हैं—
यह कोई अचानक उभरा ट्रेंड नहीं है।

हम पहले ही दिखा चुके हैं कि:

  • 🎧 क्लब्स में अब Bollywood remix की जगह
    “अच्युतम केशवम” और “राम सिया राम” गूंज रहे हैं
  • 🍻 शराब के बिना भी युवा झूम रहे हैं, मग्न हैं
  • 📱 वायरल वीडियो में दिखा—
    Gen-Z को अब नशे में नहीं, भक्ति में ‘High’ चाहिए

इसी को हमने नाम दिया था:

🔥 Sober Raves
🔥 Spiritual Cool
🔥 Spiritual Swag

आज वही शब्द… वही ट्रेंड…
Mann Ki Baat तक पहुंच चुका है।

युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा भजन क्लबिंग ट्रेंड, क्लब वाइब में सनातन वाला भाव


🧠 क्यों खास है ये बदलाव?

Bhajan Clubbing Trend सिर्फ म्यूज़िक नहीं है—
यह एक मेंटल शिफ्ट है।

जहाँ:

  • युवा अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है
  • लेकिन अपने अंदाज़ में
  • आस्था बोझ नहीं, Cool Statement बन रही है
  • भक्ति उपदेश नहीं, Experience बन रही है

यही कारण है कि यह ट्रेंड सिर्फ धार्मिक नहीं,
बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन बनता जा रहा है।


✍️ EVIRAL VOICE

Headlinesip & EviralPress Group Editor अमितेंद्र शर्मा
(25 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव) लिखते हैं:

“पत्रकारिता सिर्फ घटनाओं की रिपोर्टिंग नहीं है,
बल्कि समाज में आ रहे बदलावों को सबसे पहले महसूस करना है।
जब प्रधानमंत्री ‘भजन क्लबिंग’ की बात करते हैं,
तो यह सिर्फ युवाओं की नहीं—
उस पत्रकारिता की भी जीत है,
जो ट्रेंड्स को भीड़ से पहले पहचानती है।”

“यह Gen-Z की जीत है—
जो अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है,
लेकिन अपने स्टाइल, अपने स्वैग और अपनी भाषा में।”


🔥  EVIRAL TAKE

आज अगर Mann Ki Baat में भजन क्लबिंग गूंज रही है,
तो साफ है—

👉 भारत का युवा बदल चुका है
👉 आस्था अब Old School नहीं रही
👉 Spirituality अब Trend बन चुकी है

और हाँ—
जिस ट्रेंड को देश आज पहचान रहा है,
उसे EviralPress पहले ही देख चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com