DM के नाम से ठगी का तांडव! अफवाहों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

DM उत्तरकाशी प्रशांत आर्या के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश! प्रशासन की सख्त चेतावनी – किसी भी असामाजिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

उत्तरकाशी/देहरादून – सोशल मीडिया पर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। DM उत्तरकाशी प्रशांत आर्या के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई और आम लोगों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की। ठग लोगों को सस्ते में सामान उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं।

 

इस गंभीर मामले में जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने स्वयं स्पष्ट किया है कि लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

DM आर्या ने कहा, “किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील है कि वह किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें। यदि कोई इस तरह का संदेश प्राप्त होता है तो तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को सूचित करें।”

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे केवल अधिकृत और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी को न तो साझा करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें।

जिला प्रशासन का साफ संदेश है:
“अफवाहों से बचें, सतर्क रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।”

इस मामले में साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उत्तरकाशी प्रशासन ने विशेष निगरानी दल गठित किया है, जो सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा।

अब सवाल यह है कि जब ठग जिलाधिकारी के नाम का भी दुरुपयोग करने लगे हैं, तो आम नागरिकों को कितना सतर्क रहना होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com