चमोली में हिमस्खलन में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सेना और ITBP की टीम लगातार जुटी हुई। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को हेलिकॉप्टर से ज्योर्तिमठ स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज यानी शनिवार को सीएम धामी जोशीमठ पहुंच चुके है। जहां सीएम ने घायलों से मुलाकात की है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें धामी घायल श्रमिक को सहानुभूति देते हुए दिखाई दे रहे है।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)बता दें कि शेष बचे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं, माणा हिमस्खलन में घायलों को सेना अस्पताल में इलाज के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है।
हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चल रहे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देर रात राज्य इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी और माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने और अब तक निकाले गए श्रमिकों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
