Breaking News: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से तबाही, सड़क और पुल बहा – CM धामी मौके पर नज़र रखे हुए

देहरादून और नैनीताल जिलों में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में नदियों और नालों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश से मालदेवता क्षेत्र में करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह बह गई, जबकि सहस्त्रधारा में दुकानों को नुकसान पहुंचा। इस तबाही पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी खुद करने का भरोसा दिलाया।

Oplus_16908288

मालदेवता और सहस्त्रधारा में तबाही

 

देहरादून जिले के सहस्त्रधारा इलाके में देर रात आई बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय दुकानों को नुकसान पहुंचाया। मालदेवता में तेज धारा ने 100 मीटर सड़क को बहा दिया। इसके अलावा, मालदेवता–कुमाल्डा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

Oplus_16908288

काठगोदाम में कल्सिया नाला उफान पर

नैनीताल जनपद के काठगोदाम क्षेत्र में भी हालात गंभीर रहे। भारी बारिश के कारण कल्सिया नाला उफान पर आ गया। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे नाले के आसपास न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें।

Oplus_16908288

CM धामी की संवेदनशील प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा में दुकानों को हुए नुकसान पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। मुख्यमंत्री लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *