पहाड़ी बोली में बोले पीएम मोदी — रजत जयंती पर उत्तराखंड के दिल से जुड़ गया ‘दिल से पहाड़ी’ अंदाज़

देवभूमि के मंच पर ‘पहाड़ी’ मोदी का करिश्मा

उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज़ इस बार पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगा दिखा। सिर पर पारंपरिक पहाड़ी टोपी, और ज़ुबान पर गढ़वाली-कुमाऊनी की मिठास — मंच पर पीएम का हर शब्द इस बार जनता के दिलों तक पहुंच गया।
लोगों ने कहा— “आज मोदी नहीं, हमारे अपने पहाड़ी भुला बोल रहे थे!”


भाषण की शुरुआत से ही ‘देवभूमि’ का टच

मोदी ने जब कहा— “देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तई म्यारू नमस्कार। पैलाग, सैंवा सौंली।”
तो पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा।
उनके लहजे में वो अपनापन था, जो किसी भाषण में नहीं, बल्कि पहाड़ की मिट्टी से निकले स्वर में महसूस होता है।


गढ़वाली-कुमाऊनी में भावनाओं की भाषा

यह पहली बार था जब प्रधानमंत्री ने अपने किसी भाषण में इतनी अधिक गढ़वाली और कुमाऊनी बोली का प्रयोग किया। उन्होंने कहा —
“पैली पहाडू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै। अब वखि बटि नई बाट खुलण लग ली।”
इस वाक्य के साथ ही माहौल में एक भावनात्मक लहर दौड़ गई। लोगों ने महसूस किया कि यह सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि ‘पहाड़ की आत्मा’ से जुड़ा संवाद है।


लोक संस्कृति का जिक्र — ‘बटर फेस्टिवल’ से ‘हरेला’ तक

प्रधानमंत्री ने भाषण में उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा को उजागर किया। उन्होंने हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदा देवी, जौलजीबी और देवीधुरा जैसे मेलों का जिक्र करते हुए पहाड़ की लोक परंपराओं को सलाम किया।
दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल का नाम लेते हुए बोले — “ये त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, ये जीवन का उत्सव है।”
यह कहना था कि उन्होंने पहाड़ की संस्कृति को दिल्ली की दहलीज़ तक पहुंचा दिया।


जन-जन का कनेक्ट — ‘दिल से पहाड़ी’ ट्रेंडिंग

कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर #दिलसेपहाड़ी, #ModiInUttarakhand और #RajatJayantiUttarakhand ट्रेंड करने लगे।
युवा जनरेशन ने कहा — “इस बार का मोदी भाषण जनरल नहीं, जेन-जेड वाइब वाला था — लोकल, इमोशनल और ऑथेंटिक।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *