उत्तराखंड में हाईवे पर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

क्रिस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई. पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवा दी. जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. हालांकि आपातकाल लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना किया. साथ ही झतिग्रस्त हेली को सड़क से हटवाने का काम किया. जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया.

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेली अपने बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रहा था. इसी दौरान हेली में कुछ तकनीकी खामी आ गई. हेली के पायलट ने समय रहते ही खामी को भांप लिया. जिसके बाद नजदीक में सड़क खाली देखते हुए आपातकाल लैंडिंग करवा दी गई.

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया हेली में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं. पायलट को थोड़ा सा चोट आई है. आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. उक्त घटना से हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा प्रशासन की टीम मौके पर है. अभी हालात सामान्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *