21 जनवरी की शाम थम जाएगा निकाय चुनाव का शोर, कल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टी

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के तहत 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत चुनाव के प्रचार का शोरगुल 21 जनवरी शाम 5 बजे थम जाएगा. इसके बाद प्रत्याशी मतदान दिवस से पहले सिर्फ डोर टू डोर प्रचार प्रसार ही कर सकेंगे. इस दौरान प्रत्याशी कोई शक्ति प्रदर्शन और रोड शो नहीं कर सकेंगे. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कर्मियों को मतदान और मतगणना से संबंधित ट्रेनिंग दे दी गई है.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

वहीं, डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासद पद पर होने वाले मतदान को लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डोईवाला एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. 22 जनवरी को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा. पार्टी मूवमेंट के लिए 6 टेबल लगाई गई हैं. क्षेत्र में 5 मतदेय स्थल अति संवेदनशील और 13 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं. वहीं 25 जनवरी को काउंटिंग के लिए डोईवाला के डिग्री कॉलेज में स्ट्रांग रूम तैयार हो गया है.

बता दें कि डोईवाला में 20 वार्ड हैं. जबकि 59 बूथ बनाए गए हैं. 61 हजार 857 वोटर हैं. जिसमें 29 हजार 599 महिलाएं और 31 हजार 258 पुरुष मतदाता हैं. डोईवाला नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा से नरेंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस से सागर मनवाल चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा कांग्रेस के बागी उम्मीदवार राजवीर सिंह खत्री समेत अध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com