चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दिनों-दिन चारों धामों में यात्रियों की तादाद बढ़ती जा रही है. देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं. अभी तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं. आने दिनों में यात्रियों की संख्या सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होती है. 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए थे. अभी तक यमुनोत्री धाम में 2 लाख 93 हजार 163 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. 28 मई को 13 हजार 957 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए.
गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद 2 लाख 79 हजार 047 श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं. 28 मई को 13 हजार 898 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए.
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: इस साल केदारनाथ धाम के 2 मई को कपाट खोले गए थे. जिसके बाद धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. अभी तक 6 लाख 25 हजार 837 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं. 28 मई को 25 हजार 128 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए.
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुले थे. बदरीनाथ धाम में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. अभी तक 4 लाख 35 हजार 226 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं. 28 मई को 18 हजार 935 श्रद्धालुओं ने बदरी-विशाल के दर्शन किए.
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा: हेमकुंड साहिब के कपाट आज 25 मई को खुले. सिखों के पवित्र धर्मस्थल में 28 मई को 1484 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. अभी तक हेमकुंड साहिब में अभी तक 9 हजार 174 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
