हरिद्वार में हड़कंप! नमामि गंगे घाट पर युवक गंगा में समाया, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा स्नान करने गया 33 वर्षीय युवक नमन किशोर पुत्र श्री राम सिंह, निवासी संभल (उत्तर प्रदेश) देखते ही देखते गहराई में समा गया। घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए लेकिन तेज धारा के सामने कोई कुछ नहीं कर पाया।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट लक्सर से उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची। जल पुलिस के साथ मिलकर तुरंत ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला।

रविवार को भी SDRF की टीम ने गंगा के नमामि गंगे घाट से लेकर ग्राम कुंडी तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गंगा की उफनती धारा ने अभी तक लापता युवक का राज़ अपने भीतर छिपा रखा है। SDRF का कहना है कि उनकी कोशिशें जारी हैं और हर संभावित जगह पर गहन तलाशी ली जा रही है।

स्थानीय लोग इस हादसे से दहशत में हैं। गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ अब लगातार इस खोज अभियान पर नज़र गड़ाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com