सीएम धामी उठाएंगे प्रेमचंद अग्रवाल के विभागों का ‘भार’, वित्त समेत इन मंत्रालयों का संभाला जिम्मा

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा आज राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है. जिसमें लिखा गया है कि प्रेमचंद अग्रवाल को आवंटित विभाग सीएम धामी के पास रहेंगे. सीएम धामी अतिरिक्त प्रभार के रूप में वित्त विभाग देखेंगे.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

बता दें बीते रोज धामी कैबिनेट में मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद धामी कैबिनेट में एक और मंत्रिपद खाली गया है. प्रेमचंद अग्रवाल के पास धामी कैबिनेट में वित्त मंत्री के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी थी. उनके इस्तीफे के बाद सीएम धामी ही इन विभागों को संभालेंगे.

CM DHAMI FINANCE MINISTRY

बता दें बता दें बीते दिनों प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान दिए विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म हो गई थी. उनके विवादित बयान के बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी के साथ ही धामी सरकार पर हमलावर हो गई. प्रदेश भर में विरोध की आवाजें उठने लगी.इस पूरे मामले को जहां विपक्षी दल के साथ ही दूसरे राजनीतिक संगठनों ने इस मुद्दे पर मुखरता से हल्ला बोला. प्रदेशभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुये. जिससे बीजेपी बैकफुट पर दिखाई दी. जिसके बाद आज उन्होंने भावुक होकर इस्तीफा दिया. उनके इस्तीफे के बाद वित्त समेत दूसरे विभाग खाली हो गये थे. जिनका अतिरिक्त प्रभार सीएम धामी ने लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com