विकास को मिला बल: CM धामी ने दी 127 करोड़ की बड़ी सौगात, आपदा राहत से लेकर शहरी विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

देहरादून, 19 सितंबर 2025

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

उत्तराखण्ड में विकास और आपदा राहत कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 127 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इसमें शहरी विकास, आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव और सीवर नेटवर्क को मज़बूत करने जैसी कई योजनाएँ शामिल हैं।

12 नगर निकायों में बनेंगे देवभूमि रजत जयंती पार्क

मुख्यमंत्री धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इन पार्कों को हरित और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है, जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों को लाभ मिलेगा।

उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों की पहचान के लिए 93 लाख

जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा के बाद मलबे में दबे मृतकों की पहचान के लिए मुख्यमंत्री ने 93 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि विधि विज्ञान प्रयोगशाला, देहरादून को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे डीएनए परीक्षण, प्रोफाइल मिलान और अन्य वैज्ञानिक प्रक्रियाएँ की जा सकेंगी।

उधम सिंह नगर और पौड़ी को आपदा राहत राशि

राज्य सरकार ने अतिवृष्टि, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए भी बड़ी राहत दी है। CM धामी ने उधम सिंह नगर को 10 करोड़ और पौड़ी जिले को 3 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स्वीकृत किए।

हरिद्वार-ऋषिकेश में सीवर नेटवर्क सुदृढ़ होगा

मुख्यमंत्री धामी ने KFW द्वारा वित्तपोषित Environmentally Friendly Urban Development Programme in Ganga Basin States के अन्तर्गत हरिद्वार और ऋषिकेश नगरों में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की। इस परियोजना से गंगा संरक्षण और शहरी पर्यावरण प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री का संदेश

CM धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास और राहत कार्यों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही है। “जहाँ एक ओर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और पुनर्निर्माण पर ध्यान है, वहीं दूसरी ओर शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को भी मज़बूत किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com