राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर लगी मुहर, 28 जनवरी 2025 से देवभूमि उत्तराखंड करेगा मेजबानी

राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर मुहर लग गई है। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक लेटर जारी कर औपचारिक रूप से ये घोषणा कर दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के मध्य किया जाएगा।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर मुहर लगा दी है। अब उत्तराखंड 28 जनवरी 2025 से नेशनल गेम्स पर मेजबानी की करेगा। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि ये उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है। शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा था और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इन्हीं तिथियों की संस्तुति की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com