राजस्थान विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आज, स्पीकर करेंगे सभी दलों से चर्चा

राजस्थान में 16वीं विधानसभा के तृतीय सत्र 40 दिन चलाए जाने का लक्ष्य है। सदन शांति पूर्ण चले और इसमें सभी विधानसभा सदस्यों का सहयोग रहे, इसको लेकर अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी। बैठक में सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों के जनप्रतिनिधिगण से चर्चा की जाएगी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र को 40 दिन चलाए जाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

यह सत्र कागज रहित और कागज सहित दोनों तरह से चलाया जाएगा। राजस्थान विधानसभा के सदस्यगण को पेपरलेस प्रकिया का सामूहिक और व्यक्तिगत दोनों ही तरह से प्रशिक्षण दे दिया गया है। वन नेशन-वन एप्लीकेशन के तहत नेवा के अधिकारियों की ओर से सदन में भी सदस्यों को ऑनलाइन प्रक्रिया में मदद प्रदान की जाएगी।

वासुदेव देवनानी ने बताया है कि 16वीं विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों में से 88 प्रतिशत के जवाब विधानसभा को प्राप्त हो गए हैं। 16वीं विधानसभा में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को 10049 प्रश्न भिजवाए गए थे. अब इसमें से 1246 प्रश्नों के जवाब आने शेष हैं 15वीं विधानसभा के भी बकाया 5 हजार प्रश्नों में से 70 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब विधानसभा को प्राप्त हो गए हैं।

इसके लिए उनके स्तर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की दो बार विधानसभा में बैठक बुलाई गई और मुख्य सचिव को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया। शेष प्रश्नों के जवाब भी सत्र आरम्भ होने से पहले विधानसभा को मिल जाएंगे. उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल में राज्य सरकार के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहने के लिए भी राज्य सरकार को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com