राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में अगले 24 घंटे बड़े भारी

आगामी 24 घंटे के दौरान अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज यानी शुक्रवार को झारखंड के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटे में और तीव्र होने तथा मध्यप्रदेश से होकर राजस्थान की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।लो प्रेशर के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तीन अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव चार-पांच अगस्त को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी व पश्चिमी भागों में दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)
इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में चार अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में चार से छह अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।बता दें कि विद्याधर नगर में प्रशासन ने राहत कैंप लगाया है। उप मुख्यमंत्री व विद्याधर नगर विधायक दीया कुमारी के निर्देश पर शुक्रवार को यहां वीकेआई एरिया में राहत कैंप लगाए गए। बुधवार रात आई तेज बारिश के बाद यहां तीन लोगों की बेसमेंट में डूबने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com