महिला ने लेबर पेन में 5 घंटे तक भजन गाकर बच्चे को जन्मा, पति बजाता रहा गिटार

प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बेहद खास होती है।  हालांकि प्रसव काफी तकलीफदेह होता है लेकिन, एक महिला ने इस दर्द को कम करने के लिए ऐसा तरीका  अपनाया जिससे उसका दर्द छूमंतर हो गया। अमेरिका की एक महिला ने लेबर पेन में होने वाले दर्द से बचने के लिए पांच घंटे तक भजन गाया और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला का पति पास ही में गिटार बजाता रहा। महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद बताया कि उसे काफी कम दर्द अनुभव हुआ। उसने डिलीवरी को काफी इंजॉय किया।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

घटना अमेरिका के सिएटल की बताई जा रही है। 31 वर्षीय बिफी हेल और उसके संगीतकार पति 30 साल के बैंडन दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिफी ने पिछले साल नवंबर महीने में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला ने कहा कि वह प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म देना चाहती थी लेकिन, उसे लेबर पेन को लेकर काफी डर था। इसलिए उसने लेबर पेन शुरू होते ही पांच घंटे तक गाने गाए। महिला बताती है कि उसने अपने पसंदीदा भजन भी गाए और इस दौरान उसका ध्यान सिर्फ गाने पर था।

महिला का कहना है कि भजन गाते हुए वह अपने गाने पर ही ध्यान दे रही थी और उसका साथ देने के लिए बैंडन गिटार बजा रहा था। महिला बताती है कि इस दौरान उनकी 26 वर्षीय मैडी बार्न्स भी गाने में शामिल हुई। महिला ने डिलीवरी के बाद के अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह हैरान थी कि उसे उतना दर्द नहीं हुआ और यह काफी इंजॉय वाला अनुभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com