मसूरी के मशहूर लेखक का घर कब्जाने का प्रयास, केयर टेकर ने पुलिस से की शिकायत

पहाड़ों की रानी मसूरी के मशहूर लेखक बिल एटकेन के घर पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि पंजाब से आए कुछ लोगों ने बिल एटकिन के घर को ट्रस्ट की जमीन बताकर कब्जाने की कोशिश की है, जिससे आसपास के लोगों ने विरोध किया. विवाद बढ़ा तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया. इस मामले में बिल एटकिन के केयर टेकर ने पुलिस को शिकायत भी दी है.

बता दें कि मसूरी के फेमस राइटर बिल एटकिन का बीते मंगलवार 15 अप्रैल को निधन हो गया था. बिल एटकिन 91 साल के थे. केयर टेकर कुषाल सिंह चौहान ने ही हरिद्वार में हिंदू रीति रिवाज से बिल एटकिन का अंतिम संस्कार किया था. आरोप है कि शुक्रवार सुबह को कुछ लोग अचानक से बिल एटकिन के मकान पर पहुंचे और घर पर कब्जा कर लिया.

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बिल एटकिन के घर को ट्रस्ट की जमीन बताया. इसीलिए ट्रस्ट के लोग जमीन को कब्जा करने आए हैं. केयर टेकर अरविंद सिंह चौहान का आरोप है कि घर के आधे हिस्से में बिल एटकिन रहते है और आधे में ट्रस्ट है. कुछ लोगों ने खुद को ट्रस्ट का सदस्य बताकर बिल एटकिन के हिस्से को कब्जाने का प्रयास किया है.

अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है. अरविंद सिंह चौहान ने दावा किया है कि बिल एटकिन उन्हें और उनके भाई को लिखित रूप में अपना वारिस बनाकर गए है. अरविंद सिंह चौहान के मुताबिक बिल एटकिन ने खुद ये इच्छा जताई थी कि उनके बड़े भाई की खुशहाल सिंह की फैमली ही उनका हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करेंगी. वहीं इस मामले में मसूरी कोतवाल संतोष कंवर ने कहा कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है. वह नियमानुसार कार्रवाही की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *