भारतीय सेना में शामिल हुए 201 अग्निवीर, लैंसडाउन में सैनिकों ने ली देश रक्षा की शपथ

देश की सीमाओं की निगहबानी के लिए 201 अग्निवीर रिक्रूट्स भारतीय सेना में शामिल हुए. पौड़ी गढ़वाल जिले के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के नायक, भवानी दत्त जोशी (अशोक चक्र) परेड ग्राउंड लैंसडाउन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद देश सेवा के लिए तैयार 201 अग्निवीर रिक्रूटों को भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

इस मौके पर सभी अग्निवीर सैनिकों के अभिभावकों को पासिंग आउट परेड का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया. समीक्षा अधिकारी ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीरों के साहस एवं कौशल की प्रशंसा की और इस महत्वपूर्ण अवसर पर सेना में शामिल होने वाले सभी अग्निवीरों के माता-पिता और अभिभावकों को गौरव पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया.

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि आज गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र परेड ग्राउंड में 201 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हुए हैं. सभी अग्निवीर बहुत ही उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त हैं और देश की सेवा और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपनी बटालियन के लिए जा रहे हैं. ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने गढ़वाल रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कठिन प्रशिक्षण के बाद सैनिक देश की सरहदों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com