भारतीय सेना का हिस्सा बने 456 जांबाज, विदेशी कैडेट्स भी पासआउट

देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी IMA में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 456 नए अफसर मिल गए हैं। मित्र देशों के भी 35 सैन्य अफसर पास आउट हुए। ऐतिहासिक चैटबुड बिल्डिंग में ड्रिल स्क्वायर पर हुई पासिंग आउट परेड की सलामी पड़ोसी देश नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। जो मुख्य अतिथि के तौर पर IMA परेड में शामिल हुए।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

इस पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सैन्य अकादमी IMA के नाम देश-विदेश की सेना को 66119 सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इसमें 2988 सैन्य अधिकारी मित्र देशों के शामिल है।

आईएमए के साथ हर कैडेट्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। कड़े प्रशिक्षण के बाद आज जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कई अधिकारी शामिल हो गए। इस लम्हे का जेंटलमैन कैडेट्स के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बेहद इंतजार रहता है। IMA में परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन भी मौजूद रहे।

पासिंग आउट के लिए जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों के आंखों में खुशी साफ नजर आई। सभी परियोजनाओं के चैटबुड बिल्डिंग के सामने कुर्सियां लगाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, जतिन कुमार को रजत, स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि मयंक ध्यानी को कांस्य से नवाजा गया।

पासिंग आउट परेड के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान IMA परिसर में चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात हैं। जबकि IMA के बाहरी परिषद क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी दून पुलिस के पास है। आईएमए के आसपास पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। प्रेमनगर और घंटाघर की ओर से गुजरने वाले वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जब तक IMA पासिंग आउट परेड पूरी नहीं होती तब तक रूट डायवर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com