भाजपा सरकार ही राष्ट्र हित में ले सकती है कड़े फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को कैथल में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकार की राष्ट्रहित में कड़े फैसले ले सकती है। कहा कि यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच है।उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार में तेजी से काम हुए। कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे हैं।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर विकसित भारत के संकल्प के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में हर सेक्टर में विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया गया है। आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है।

उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी। इसके बाद उन्होंने करनाल में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में सम्मेलन को संबोधित किया।

विपक्ष देशहित को छोड़ रहा पीछे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस और उनक गठबंधन व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को पीछे छोड़ रही है। भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। वहीं, विपक्षी गठबंधन भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। कहा कि कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com