भांकरोटा अग्निकांड मामले में एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर पर गाज गिरी है. राज्य सरकार से मिले फीडबैक के बाद एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर डीके चतुर्वेदी को हटा दिया गया है. डीके चतुर्वेदी को जयपुर से हटाकर जीएम टेक्निकल एनएचएआई हेड क्वार्टर दिल्ली भेज दिया गया है. अब एनएचएआई के राजस्थान के नए रीजनल ऑफिसर अब्दुल बासित होंगे. एनएचएआई हेड क्वार्टर में इंचार्ज सीजीएम के तौर पर तैनात अब्दुल बासित को जयपुर में रीजनल ऑफिसर के पद पर लगाया गया है. अब सोमवार को जयपुर में रीजनल ऑफिसर का पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं आज शुक्रवार को जांच कमेटी की ओर से तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए मौका निरीक्षण किया जाएगा.
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)20 दिसंबर को राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर रोड पर गैस टैंकर में ब्लास्ट होने से भीषण हादसा हो गया था. हादसे में करीब 45 से अधिक लोग घायल हो गए थे. घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान घायलों की मौत का सिलसिला जारी है. अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. भांकरोटा अग्निकांड मामले में राज्य सरकार की ओर से मिले फीडबैक के बाद एनएचएआई ने रीजनल ऑफिसर डीके चतुर्वेदी को जयपुर से हटाकर दिल्ली हेड क्वार्टर भेज दिया है. अब जयपुर रीजनल ऑफिसर के पद पर अब्दुल बासित को लगाया गया है. अब्दुल बासित एनएचएआई हेड क्वार्टर में इंचार्ज सीजीएम के तौर पर तैनात थे. अब वह सोमवार को जयपुर में रीजनल ऑफिसर का पदभार ग्रहण करेंगे. डीके चतुर्वेदी की प्रशासनिक क्षमताओं को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके थे.
भांकरोटा अग्निकांड मामले को लेकर जांच कमेटी मौका निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी. शुक्रवार को तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए कमेटी सदस्य मौका निरीक्षण करेंगे. कमेटी सदस्य की ओर से प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जाएंगे. जांच कमेटी में आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत, एडीएम आशीष कुमार, एडिशनल एसपी आलोक सिंघल, सीएमएचओ हंसराज भड़लिया और एनएचएआई अधिकारी शामिल हैं.
