बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने की घटनाओं के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तराखंड में रोष देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर आज प्रदेश में देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक लोग सड़कों पर उतरे तो वहीं कांग्रेस ने भी इसको लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन के साथ ही महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए और राजनैतिक दबाव बनाए।
महानगर कांग्रेस ने ये साफ किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न और धार्मिक स्थलों पर हमलों को लेकर उनकी नाराजगी केंद्र सरकार की निष्क्रियता के प्रति है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाना जरूरी है ताकि वहां रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मिल सके।
