बदरीनाथ के बाद आज केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंचीं केदारनाथ धाम, की पूजा अर्चना

केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)
इस दौरान अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com