प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के लिए हरीश रावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ठहराया बड़ा दोषी

प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान से शुरू हुआ बवाल उनके इस्तीफे के बाद भी खत्म नहीं हुआ है. कांग्रेस ने अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को टारगेट करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस का मानना है कि प्रेमचंद अग्रवाल से ज्यादा बड़े दोषी महेंद्र भट्ट हैं. क्योंकि महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड में नॉन पहाड़ी और पहाड़ी का रूप देने की कोशिश की. ये बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया है.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

हरीश रावत ने कहा कि महेंद्र भट्ट ही सबसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने प्रदेश में पहाड़ी और मैदानी का रूप देने का महापाप किया है. ऐसा करके उन्होंने उत्तराखंड के साथ अपराध किया है. उत्तराखंड की क्षेत्रीयता और आंचलिकता को तोड़ेंने वाले लोग राज्य के अपराधी हैं. इसलिए महेंद्र भट्ट पर पहला अपराध बनता है.

विधानसभा सत्र में मौजूद लोग भी उतने ही दोषी हैं, जिन्होंने साक्षी रहते हुए इस कटुता को सुना और इसे फैलने दिया. उसी समय उठकर यदि प्रेमचंद अग्रवाल को अगर डांट दिया होता और माफी मांग ली गई होती तो चीजें इतनी कटुता पूर्ण नहीं होती.

बता दें कि राहुल गांधी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने स्लीपिंग सेल का जिक्र करते हुए कहा था कि पार्टी में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे नेताओं की छुट्टी कर देनी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है.

हरीश रावत ने कहा कि अब तो उनके नेता राहुल गांधी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में जितने भी स्लीपर सेल हैं, उन्हें बाहर कर देना चाहिए. कांग्रेस को ऐसे लोगों को आईडेंटिफाई करना होगा, जो पार्टी में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं.

इस तरह के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए हरीश रावत ने कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा में चले जाना चाहिए, जो थोक के खरीदार रहे हैं, और सारा कबाड़ लेने में लगे हुए हैं. हालांकि उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस में किसी स्लीपर सेल के होने से इनकार किया है, जो भाजपा को मदद पहुंचा रहे हैं. हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड कांग्रेस में निष्ठावान और राजीव मय कांग्रेस जन हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com