प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगर निगम का बड़ा कदम, श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने को सड़कों पर लगाए हीटर

यूपी में तेजी से गिरते तापमान के बीच लोगों को गर्म रहने में मदद करने के लिए पूरे अयोध्या में नगर निगम ने हीटर लगाए। अयोध्या में कई स्थानों पर इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए गए हैं। हीटर नगर निगम अयोध्या द्वारा लगाए गए हैं। ये हीटर अयोध्या में अलग-अलग जगह लगें हैं। जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में प्रशासन जुटा है वहीं नगर निगम का ये कदम बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। लेकिन यूपी के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। ऐसे में हीटर लोगों के लिए सुविधाजनक हैं।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

रामलला के दर्शन करने पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ को ठंड में सिकुड़ना पड़ रहा था। भीड़ के कारण दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। ऐसे में लाइनों में लगे लोगों के अलावा बाजारों में भी लोगों को इन हीटर से खुद को गर्म रखने में मदद मिलेगी। अयोध्या के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर हीटर लगाए गए हैं। केवल श्रद्धालु ही नहीं बल्कि पुलिस वालों को भी इसमें सुविधा होगी। भारी संख्या में अयोध्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस बल दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगा है। ऐसे में ठंड में सुरक्षा बलों को भी हीटर से सुविधा होगी।

शीत लहर ने शहर को अपनी चपेट में जकड़ा हुआ है। सोमवार को रविवार के मुकाबले मामूली राहत रही, धूप के दर्शन हुए लेकिन बर्फीली हवा ने गलन कम न होने दी। धूप भी बेअसर रही। वहीं मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह कोहरे की चपेट में रही। दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रह सकता है। कोहरे और गलन से शहर में ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com