पिथौरागढ़ वासियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने किया नैनीसैनी विमान सेवा का शुभारंभ

पिथौरागढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीसैनी विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस सेवा के शुरू हो जाने के बाद से लोगों को सफर में आसानी होगी। अब लोग राजधानी देहरादून से कुछ ही घंटों में पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। सीएम धामी मंगलवार को फ्लाईबिग कंपनी के 19 सीटर विमान से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचे। विमान के यहां पर पहुंचने पर वाटर कैनन से सैल्यूट किया गया। इसके लिए मौके पर फायर ब्रिगेड के दो वाहन भी मौजूद थे।

सीएम धामी ने आज पिथौरागढ़ वासियों को बड़ी सौगात देते हुए नैनी सैनी एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर देहरादून के लिए प्रस्तावित नियमित विमान सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोगों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com