पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान, 24 और 28 जुलाई को वोटिंग, 31 जुलाई को काउंटिंग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान हो गया है. बता दें बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी है. जिसके बाद उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी जिलों में मतदान और मतगणना की तिथि का ऐलान हो गया है.

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीखों का ऐलान हो गया है. 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो सकती है. जबकि 31 जुलाई को काउंटिंग होने की संभावना है. हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम अधिसूचना आना बाकि है. बता दें पूर्व की तरह ही दो चरणों में पंचायत चुनाव कराएं जाएंगे.

30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी. पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी.

ग्राम पंचायत 55,587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत 7499, क्षेत्र पंचायत 2974, जिला पंचायत के 358 हैं. 66,418 पदों पर चुनाव होंगे. 47 लाख 77 हजार 72 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें से महिला मतदाता 23 लाख 10 हजार 296 हैं. जबकि पुरुष मतदाता 24 लाख 65 हजार 702 हैं. वहीं अन्य मतदाता 374 हैं. वोटर लिस्ट में कुल 4 लाख 56 हजार 793 नए मतदाता जुड़े हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com