नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म केस, हल्द्वानी में हिंदू संगठनों ने किया महापंचायत का ऐलान, भारी फोर्स तैनात

नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म केस का असर हल्द्वानी में भी देखा जा रहा है. नैनीताल नाबालिग से दुष्कर्म कैस के बाद आज हिंदूवादी संगठनों ने हल्द्वानी में महापंचायत का ऐलान किया है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है. हल्द्वानी में भारी फोर्स तैनात की गई है.

हल्द्वानी के हिंदूवादी नेता विपिन पांडे सहित उनके साथियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है. शुक्रवार को भारी संख्या में हिंदूवादी संगठन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जनता प्रदर्शन करते हुए हिंदूवादी नेताओं को छोड़ने की मांग की.

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स को भी हल्द्वानी में तैनात किया है. बताया जा रहा है कि भाजपा और हिंदूवादी नेता विपिन पांडे अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार सुबह अपने क्षेत्र में विशेष समुदाय के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे थे. सूचना पर पुलिस ने उनको हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले आई.

विपिन पांडे को हिरासत में लेने की सूचना के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है.एसपी सिटी प्रकाश चंद्र सहित सिटी में मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई हिंदूवादी नेताओं को मनाने में जुटे रहे. कई घंटे तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा.

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अवैध मजार के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलवा कर कार्रवाई करवा रहे हैं तो वहीं, पुलिस हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार करने का काम कर रही है.

नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन ने हल्द्वानी में महापंचायत करने की घोषणा भी की है. शुक्रवार शाम को महापंचायत का ऐलान है, जिसको देखते हुए हल्द्वानी में भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात की गई है. मामले को लेकर हल्द्वानी पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने कहा वे हालातों पर नजर बनाये हुये हैं. अभी स्थिति कंट्रोल में है. उन्होंने बताया माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. साथ ही जल्द ही फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *