नेशनल चैंपियनशिप का नया केंद्र बन रहा उत्तराखंड – रेखा आर्या

हरिद्वार, 04 अक्टूबर।

सबसे पहले और सटीक खबरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 अभी ज्वाइन करें (Join Now)

 

उत्तराखंड खेलों की नई पहचान बनता जा रहा है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार स्थित स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित सीआईएससीई कबड्डी ब्वाएज नेशनल चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता (3 से 6 अक्टूबर) में देशभर से कुल 35 टीमें भाग ले रही हैं।

खेल मंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि उत्तराखंड में अब हर सप्ताह एक या दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। हाल ही में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद राज्य को खेल भूमि के रूप में नई पहचान मिली है और अब यह धीरे-धीरे राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हब (केंद्र) बन रहा है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास से आने वाले समय में यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

2036 ओलंपिक में नजर

खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में 2036 का ओलंपिक कराने को लेकर गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरान कबड्डी जैसे भारतीय परंपरागत खेल भी ओलंपिक का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमने लक्ष्य रखा है कि 2036 ओलंपिक में उत्तराखंड से कम से कम 40 एथलीट हिस्सा लें, इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।”

समारोह में गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी महाराज, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com